Delhi Weather Today: सुबह कोहरा और दिन में बादल…जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने जारी किया अपडेट
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बादल, कोहरा और ठंडी हवाओं का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. रविवार की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. ऐसे में सवाल है आज धूप मिलेगी या दिनभर छाए रहेंगे बादल? ये जानने के लिए पढ़ें ये मौसम विभाग का ये ताजा अपडेट.

Delhi Weather Alert: दिल्ली में सर्दी और बदलते मौसम के बीच आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम कोहरे के साथ होगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजधानी के आसमान में बादलों का पहरा रहेगा.ऐसे में आज लोगों को धूप और बादलों की लुका छिपी देखने को मिल सकती है. बता दें कि रविवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. इससे ठंड में इजाफा देखने को मिला. हालांकि, इससे इसके बाद दिन में बादलों के हल्क फुल्की धूप रही.
2 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज 2 फरवरी को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. यहां सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के सफदरजंग, पालम और लोधी रोड जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं दोपहर के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंड में इजाफ करेंगी.

अगर आज के न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये सामान्य के करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल कड़ाके की शीतलहर की चेतावनी तो नहीं है लेकिन सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी बनी रहेगी. पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली की हवाओं में साफ महसूस किया जा रहा है, जिससे अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है.
यह भी पढ़ें...
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में और भी बदलाव देखने को मिलेंगे. 3 फरवरी से आसमान साफ होने की उम्मीद है, लेकिन 5 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से हफ्ते के अंत तक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है. अगले 6 दिनों तक सुबह के समय कोहरा बना रहेगा. हालांकि, फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा.











