"चिराग पासवान CM बनें तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी", चाचा पशुपति पारस का चौंकाने वाला बयान

Bihar Election 2025: पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अगर चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी. चाचा-भतीजे की तकरार के बीच यह बयान बिहार की राजनीति में नया मोड़ लेकर आया है.

ADVERTISEMENT

भतीजे चिराग को लेकर चाचा पशुपति पारस का बड़ा बयान
भतीजे चिराग को लेकर चाचा पशुपति पारस का बड़ा बयान
Google CTA

बिहार की राजनीति में चाचा-भतीजे की जोड़ी, पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान की कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं है. अब एक ऐसे समय में जब दोनों की राहें जुदा हैं, पारस के एक बयान ने सबको हैरान कर दिया है. पशुपति पारस ने कहा है कि अगर चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री (CM) बनते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें होगी, क्योंकि चिराग उनके परिवार के सदस्य और भतीजे हैं. यह बयान इसलिए चौंकाता है क्योंकि कुछ समय पहले तक दोनों के बीच रिश्ते बहुत बिगड़े हुए थे.