रोहिणी आचार्या के आरोपों पर चिराग पासवान का आया रिएक्शन, कही ये बात
रोहिणी आचार्या ने बिहार चुनाव नतीजों के बाद राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने का एलान कर दिया. इस फैसले से यादव परिवार में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं.
ADVERTISEMENT

चिराग पासवान
आरजेडी नेता रोहिणी आचार्या के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि वह समझ सकते हैं कि किसी परिवार के लिए ऐसी स्थिति कितनी मानसिक तौर पर परेशान करने वाली होती है.