दरभंगा के कृष्ण मंडल का 10 दिन बाद मिला शव, 14 अगस्त को कोचिंग के लिए निकले छात्र के साथ क्या हुआ?
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में इंटर छात्र कृष्ण मंडल का 10 दिन बाद शव बरामद हुआ. 14 अगस्त को कोचिंग के लिए निकले छात्र की हत्या कर बगीचे में दफना दिया गया था.
ADVERTISEMENT

दरभंगा में इंटरमीडिएट के छात्र की हत्या
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बीते 10 दिन से गायब इंटरमीडिएट के एक छात्र कृष्ण कुमार का शव मिला है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हत्यारों ने कृष्ण की हत्या कर शव को मिट्टी में दफनाकर छिपा दिया था. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गहन छानबीन और पूछताछ की जिसके बाद शव बरामद हुआ. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी जांच जारी है.