महागठबंधन में सीएम फेस बवाल के बीच आया पप्पू यादव का रिएक्शन, बोले- "तेजस्वी जी मेरे भाई, उनके पास अपना भविष्य है"

Bihar Election 2025: बिहार महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान. बोले- तेजस्वी जी के पास अपना भविष्य है और उनको अपना देखना है कि उस भविष्य को कैसे सजाते हैं.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav statement on Mahagathbandhan CM face controversy
साएम फेस के घमासान के बीच पप्पू यादव का आया बयान
google news

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई है. अब इस मामले में पप्पू यादव का भी बयान आया है. पप्पू यादव ने भी महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि हमारे और तेजस्वी जी के बीच कोई दरार नहीं है. हम दोनों एक ही खून है, भाई है. तेजस्वी जी के पास पूरा भविष्य है, उनका अच्छा काम उनको आगे ले चलेगा. साथ ही पप्पू यादव ने राहुल गांधी और बिहार की राजनीति पर भी कई बातें कही. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.