शादी, दहेज, SHO से रिश्ते और धोखा...पति ने बताया DSP श्रेष्ठा ठाकुर की जिंदगी का वो सच जो आपने कभी नहीं सुना होगा!

Bihar News: 'लेडी सिंघम' के नाम से चर्चित डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई कार्रवाई नहीं, बल्कि उनका निजी विवाद है. पति रोहित सिंह के गंभीर आरोपों के चलते मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

उत्तर प्रदेश पुलिस की तेजतर्रार अफसर और 'लेडी सिंघम' के नाम से फेमस डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर (DSP Shrestha Thakur) एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार वजह उनके निजी जीवन से जुड़ा बड़ा विवाद है. उनके पति रोहित सिंह ने एक के प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला अब कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच चुका है. आरा के अमराई नवादा के रहने वाले रोहित सिंह जो कभी खुद को एक IRS अधिकारी बताते थे, अब अपनी ही शादी को लेकर एक अलग ही कहानी बता रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 2017 में सोशल मीडिया के जरिए श्रेष्ठा ठाकुर से मुलाकात हुई और फिर लखनऊ के हजरतगंज मंदिर में शादी कर ली गई.