लालू यादव के पारिवारिक कलह में साधु यादव की एंट्री, तेजस्वी पर कई लगाए गंभीर, बोले- 'मुझे 15 साल पहले ही साजिश कर दूर किया गया'
बिहार चुनाव परिणामों के बाद राजद में बढ़ी कलह के बीच साधु यादव ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए. रोहिणी के घर छोड़ने से शुरू विवाद पर उन्होंने कहा कि परिवार में बाहरी लोग घुस आए हैं. रमीज को आपराधिक बैकग्राउंड वाला बताया और तेजस्वी को नेता विरोधी दल से हटाने की मांग की. साथ ही कहा कि उन्हें 15 साल पहले साजिश कर परिवार और पार्टी से दूर किया गया.
ADVERTISEMENT

Sadhu Yadav Interview
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद लालू परिवार में कलह मचा हुआ है. राजद और महागठबंधन की हार को लेकर रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव का विवाद इतना बढ़ गया कि रोहिणी ने परिवार से नाता ही तोड़ लिया और घर से निकल गई. इसी पारिवारिक कलह के बीच हमारे संवाददाता राबड़ी देवी के भाई और तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव के पास पहुंचे और खास बातचीत की. इस दौरान साधु यादव ने साफ कहा कि हमने तेजस्वी को पहले ही सतर्क किया था लेकिन वह नहीं हुआ और इसका परिणाम देख ही लिया सब लोगों ने.