पटना: कौन हैं सलोनी राज जिनका वीडियो हुआ वायरल, चैलेंज देते हुए बोलीं- मेरे सिर पे ठोंको गोली

ये सलोनी राज हैं जो पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव लड़ रही हैं. कुछ शरारती तत्वों ने इसके समर्थकों की पिटाई कर दी. जिसके बाद गुस्से में दिया गया इनका बयान वायरल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
Google CTA

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें छात्रसंघ चुनाव में सड़क पर बड़े पैम्फलेट्स दिख रहे हैं. एक छात्रा पहले रोते हुए फिर चीखते हुए दिख रही है...'वीडियो प्लीज बंद करिए...हमको अभी कुछ नहीं बोलना है.' शर्ट फटी...घायल फ्रेंड को देखकर सुबकने लगी छात्रा और फिर चीखते हुए बोली- 'जो भी ऐसी किया है न...मेरे मुंह पर गोली चलाओ. मेरे सिर पर चलाओ गोली...मेरे लोगों के साथ क्यूं ऐसा करते हो? हम आपको ओपन चैलेंज देते हैं.'