राहुल गांधी ने दिया 'माउंटेन मैन दशरथ मांझी' के परिवार को दिया बड़ा तोहफा! मिट्टी के घर को बनावा रहे है पक्का

Dashrath Manjhi House: दशरथ मांझी के परिवार को राहुल गांधी ने एक बड़ी सौगात दी है. दरअसल, राहुल गांधी उनके मिट्टी के घर को पक्का बनवा रहे हैं और चर्चा है कि इसे सौंपने के लिए खुद वे खुद गया पहुंचेंगे.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi  meets dashrath manjhi granddaughter anshu kumari
राहुल गांधी दशरथ मांझी के परिवार से मिले
Google CTA

Dashrath Manjhi House: माउंटेन मैन के नाम से बुलाए जाने वाले दशरथ मांझी के परिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, राहुल गांधी उनके मिट्टी के घर को पक्का बनवा रहे हैं. चर्चा है कि इसे सौंपने खुद राहुल गांधी गया स्थित उनके घर पहुंचेंगे. हालांकि अभी तक इसकी तारीख तय नहीं हुई है.

परिवार में खुशी की लहर

राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस तोहफे से दशरथ मांझी का परिवार बेहद खुश है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनके घर कई बड़े नेता और अभिनेता आए, लेकिन किसी ने वो काम नहीं किया जो राहुल गांधी ने उनके लिए किया है.

पिछले महीने परिवार से की थी मुलाकात

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले महीने जून 2025 में बिहार के गया और राजगीर के एक दिवसीय दौरे पर थे. राजगीर जाते समय उन्होंने स्वर्गीय बाबा दशरथ मांझी के परिवार से मुलाकात की थी. जिस मिट्टी के मकान में बैठकर उन्होंने परिवार के लोगों से बात की थी, अब उसी मकान को राहुल गांधी अपनी देखरेख में पक्का बनवा रहे हैं. यह घर दशरथ मांझी के इकलौते बेटे भागीरथ मांझी के परिवार के लिए बन रहा है.

तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

भागीरथ मांझी के दामाद मिथुन मांझी ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य राहुल गांधी की टीम की देखरेख में तेज गति से चल रहा है. यह दिखाता है कि राहुल गांधी ने इस काम को कितनी गंभीरता से लिया है और वे दशरथ मांझी के परिवार को एक बेहतर जीवन देना चाहते हैं.

यहां देखें घर का वीडियो

 

ये भी पढ़ें: Bihar Election: दलितों का बदल रहा मन? बिहार चुनाव से पहले सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े