जिस रंजू देवी ने राहुल गांधी के सामने वोटर लिस्ट से नाम कटने का किया था दावा, उनकी सच्चाई कुछ और ही निकली

Ranju Devi voter list case: औरंगाबाद में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा करने वाली रंजू देवी अब मुकर गई हैं. उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव ने गुमराह किया था.

ADVERTISEMENT

Ranju Devi retracts voter list claim during Rahul Gandhi’s Vote Adhikar Yatra in Aurangabad
नाम कटने की बात से मुकर गई रंजू देवी
Google CTA

Ranju Devi voter list case: वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम कटने का दावा करने वाली रंजू देवी अब मुकर गई है. उन्होंने इस पूरे मामले का ठीकरा पंचायत सचिव पर फोड़ दिया है. रंजू देवी ने बताया कि उन्हें वोटर लिस्ट से नाम कटने की जानकारी पंचायत सचिव ने दी थी. वे कहती है-"मैं तो गांव की अनपढ़ हूं, पंचायत सचिव ने कहा था कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आ रहे है वहीं जाकर नाम जुड़वा लीजिए. इसलिए मैं वहां गई थी."