बड़े भाई तेज प्रताप ने तेजस्वी के गढ़ में लगाया सेंध, वहां पहुंच किसे कह दिया निकम्मा?

Tej Pratap News: बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सरकार और विधायक पर करारा हमला बोला.

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले
तेज प्रताप यादव राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले(X/@TejYadav14)
Google CTA

Tej Pratap News: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कम काफी कम समय ही बचा है. इस दौरान राज्य की हर एक पार्टी अपना वोट बैंक मजबूत करने में लगी हुई है. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने एक नया दांव खेला है. पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद तेज प्रताप लगातार जनता के बीच जाकर उनसे मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहें है. लेकिन अब तेज प्रताप ने अपने ही छोटे भाई तेजस्वी यादव के क्षेत्र में पहुंचे और जनता की समस्याओं का हल करने लगे और वहीं से तेजस्वी यादव और मौजूदा सरकार पर करारा हमला बोला. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.