Gold Silver price today: नवरात्रि के पहले दिन सोने-चांदी के भाव ने बना दिया नया रिकॉर्ड

Gold Silver price on 22 september 2025: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोना 1 लाख 11 हजार और चांदी 1 लाख 32 हजार के नए आंकड़े को पार कर गया है. सोना-चांदी और महंगा होगा या गिरेगा भाव? एक्सपर्ट से जानिए

ADVERTISEMENT

Gold Silver rates 22 September, Future gold price expert prediction, Silver price outlook India, What will happen gold rate futures
सोने-चांदी के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड. तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

त्यौहारी सीजन सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. पितृ-विसर्जन के बाद जैसे ही नवरात्रि का पहला दिन आया, सोने-चांदी के भाव ने आसमान छू लिया. 24 कैरेट सोने का भाव 1300 रुपए उछल गया. वहीं चांदी 4000 से भी ज्यादा महंगी हो गई.