Delhi Weather Update: दिल्ली में अब बढ़ेगी गर्मी, 16 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज
Delhi Weather Update: दिल्ली में 15 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह हल्की धुंध और ठंड महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान 25 से 27°C और न्यूनतम 10 से 12°C के बीच रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, जबकि 17–18 फरवरी के आसपास बादलों का असर देखने को मिल सकता है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज यानी 15 फरवरी को ठंडी हवाओं का असर कम हो सकता है और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है. IMD ने 14 फरवरी 2026 को जो पूर्वानुमान किया था उसके अनुसार आज यानी 15 फरवरी को राजधानी में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध लोगों को नजर आ सकती है.
कैसा रहेगा 15 फरवरी का मौसम?
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 फरवरी को अधिकतम तापमान करीब 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. यानी सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दोपहर तक मौसम सुहावना और थोड़ा गर्म लग सकता है.
हवाओं की बात करें तो सुबह पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं, जबकि शाम होते-होते हवा की गति कम होकर लगभग 0 से 5 किमी प्रति घंटा रह सकती है.
यह भी पढ़ें...
तापमान सामान्य से ऊपर रहने के संकेत
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सात दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री ज्यादा रह सकता है. कुछ दिनों में यह अंतर 3 से 5 डिग्री तक भी पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान में भी अगले चार दिनों तक 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जो इस बात का संकेत है कि ठंड अब धीरे-धीरे विदाई की ओर है.
इन मौसम केंद्रों पर दर्ज हुआ तापमान
14 फरवरी सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सफदरजंग में अधिकतम 26.3 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में 23.6 और 10.3 डिग्री, लोधी रोड में 25.8 और 9.4 डिग्री दर्ज हुए. रिज में अधिकतम 26.5 और न्यूनतम 10.7 डिग्री रहा जबकि आयानगर में 25.6 और 9.5 डिग्री दर्ज किया गया.
इसके अलावा राजघाट में 24.8 और 13.1 डिग्री, मयूर विहार में 23.7 और 11.6 डिग्री दर्ज हुआ. एनसीआर के गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तापमान लगभग इसी दायरे में रहा. खास बात यह रही कि पिछले 24 घंटों में किसी भी केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं की गई.
सभी जिलों के लिए एक जैसा पूर्वानुमान
उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य दिल्ली समेत एनसीआर के अधिकांश इलाकों में 15 फरवरी को साफ आसमान रहने की संभावना है. सुबह हल्की धुंध की वजह से विजिबिलिटी थोड़ी कम हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
आगे मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसका असर 17 और 18 फरवरी को आंशिक रूप से दिल्ली के मौसम पर दिख सकता है. 17 फरवरी को आंशिक बादल और 18 फरवरी को सामान्य तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. फिलहाल 15 फरवरी का दिन दिल्लीवासियों के लिए काफी आरामदायक रहने वाला है. सुबह हल्की ठंड और धुंध के बाद दिन में नरम धूप लोगों को राहत देगी. अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो सुबह थोड़ा सतर्क रहें और धुंध को ध्यान में रखते हुए सफर करें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नाम! UN रिपोर्ट में बड़ा दावा










