लड़की ने ठुकराया शादी प्रपोजल तो लड़का करने लगा परेशान, फिर एक दिन अचानक..., सामने आई ये कहानी
Delhi Murder Case: दिल्ली के द्वारका में लड़की से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने किया परेशान, फिर लड़की के भाई और दोस्तों ने सुनियोजित तरीके से की हत्या.
ADVERTISEMENT

AI इमेज
Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली के द्वारका से एक सनसनीखेज मामला(Murder Case) सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या कर दी गई है. दरअसल अवनीश सक्सेना नाम का शख्स एक लड़की को परेशान कर रहा था क्योंकि उसने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. 36 साल के अवनीश सक्सेना को युवती के भाई और उसके दोस्तों ने बेरहमी से मार डाला. अवनीश लगातार युवती के साथ उसके परिवार को भी परेशान कर रहा था. पुलिस ने इस हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.