आमिर खान के कैरियर की सबसे बड़ी फ्लॉप देने वाले डायरेक्टर 'धूम 4' को करेंगे निर्देशित, रणबीर होंगे विलेन
Dhoom 4 New Update: विजय कृष्ण आचार्य ने 'धूम' फ्रेंचाइजी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया है. उन्होंने न केवल इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है, बल्कि 'धूम 3' का निर्देशन भी किया था. हालांकि, आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फ्लॉप फिल्म देने के बाद से विक्टर की क्रिएटिविटी पर सवाल उठे थे.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
फाइनली 'धूम 4' को मिला डायरेक्टर, हिट फ्रेंचाइजी में रणबीर कपूर बनेंगे विलेन
विजय कृष्ण आचार्य करेंगे 'धूम 4' को डायरेक्ट, 'धूम 3' का निर्देशन भी किया था
'धूम 4' में आकर्षण रणबीर कपूर स्टाइलिश और शातिर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे
Dhoom 4 New Update: बॉलीवुड की सबसे हिट और चर्चित फ्रेंचाइजी 'धूम' एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार चर्चा 'धूम 4' को लेकर है. खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य, जिन्हें इंडस्ट्री में विक्टर के नाम से जाना जाता है, करने वाले हैं. विक्टर ने 'धूम' फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्मों की कहानी लिखी है और 'धूम 3' का निर्देशन भी किया था, जो उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.
