भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री: क्या सच दबा रही है CBI? पिता ने दी आर-पार की चेतावनी
भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले में 5 महीने बाद भी CBI किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. नाराज परिजनों ने 31 जनवरी तक की डेडलाइन दी थी. अब पिता ने चेतावनी दी है कि सच सामने न आने पर पंचायतों के जरिए दोबारा बड़ा आंदोलन और पक्का धरना शुरू किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Manisha teacher death case: हरियाणा के भिवानी जिले की लेडी टीचर मनीषा की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है. सीबीआई जांच को 5 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है, जिससे मनीषा का परिवार काफी नाराज है. मनीषा के पिता संजय कुमार ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है.