भोपाल के बाद इंदौर से भी हटेगा BRTS, CM मोहन यादव ने बताया क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

BRTS Indore: इंदौर से बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) को हटाने का फैसला सरकार ने ले लिया है. सीएम मोहन यादव ने इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि भोपाल की तर्ज पर इंदौर में भी BRTS को हटाने से यातायात में सुधार होगा और लोगों को होने वाली परेशानियां खत्म होंगी.

ADVERTISEMENT

इंदौर से हटेगा बीआरटीएस.
मोहन सरकार ने इंदौर से बीआरटीएस हटाने का बड़ा फैसला किया है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भोपाल में बीआरटीएस हटाया गया, अब इंदौर में हटाने का फैसला

point

मोहन यादव ने कहा- इंदौर के लोगों को हो रही थी परेशानी

point

बीआरटीएस हटाने के फैसले के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में केस

Indore BRTS News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद इंदौर शहर से बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) को हटाने का फैसला सरकार ने ले लिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि भोपाल की तर्ज पर इंदौर में भी BRTS को हटाने से यातायात में सुधार होगा और लोगों को होने वाली परेशानियां खत्म होंगी. हालांकि, यह फैसला जबलपुर हाई कोर्ट के आदेशों पर निर्भर करेगा.