ग्वालियर कांड: प्रेमी की बाहों में देख लिया था मां को, 3 साल के मासूम को मिली ऐसी खौफनाक सजा!

ग्वालियर में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिए जाने के डर से अपने 3 साल के बेटे को छत से नीचे फेंक कर मार डाला. पुलिसकर्मी पति की सूझबूझ और कोर्ट की सख्ती के बाद, इस कलयुगी मां को अब उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.

ADVERTISEMENT

MP में हत्या का मामला
MP में हत्या का मामला
google news

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है. एक कलयुगी मां ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपने ही 3 साल के मासूम बेटे की जान ले ली. इस मामले में अदालत ने अब आरोपी मां को उम्रकैद की सजा सुनाई है.