भिखारी का संक्रमित खून निकाल कर युवती के लगाने जा रहा था इंजेक्शन, डरावनी है एकतरफा प्यार की कहानी

इंदौर में एक सनकी आशिक ने युवती की जान लेने के लिए खतरनाक साजिश को अंजाम दे डाला. जब युवती ने युवक को भाव नहीं दिया तो उसने युवती को संक्रमित इंजेक्शन लगाने की कोशिश की, युवती ने किसी तरह से अपनी जान बचाई.

ADVERTISEMENT

Indore Crime News
Indore Crime News
google news

Indore Crime News: इंदौर में एक सनकी आशिक ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है. सनकी आशिक एक युवती से एक तरफा प्यार करता था. लेकिन युवती ने उसे कोई भाव नहीं दिया. ये बात इस सनकी युवक को इतना नागवार गुजरी कि उसने उस युवती की जान लेने का प्लान बना डाला. लेकिन जो प्लान बनाया, वह भयानक था और उसे साउथ की एक मूवी से इसका आइडिया मिला था.