MP News: 'शादी छोड़कर भाग रहा दूल्हा ...', इंदौर में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे CM मोहन
Indore Loksabha Seat: इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने को लेकर पहली बार सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अगर दूल्हा शादी से पहले भाग जाए तो इसमें हमारी क्या गलती है.
ADVERTISEMENT

सीएम मोहन यादव
Indore Loksabha Seat: मध्य प्रदेश समेत देश भर में इंदौर लोकसभा सीट चर्चा में है. चर्चा की वजह है यहां कांग्रेस प्रत्याशी का अंतिम समय पर नामांकन वापस ले लिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. इसके बाद से ही मानों पूरे देश भर में इंदौर चर्चा में बना हुआ है. कांग्रेस अपने प्रत्याशी अक्षय बम पर कई आरोप लगा रही थी, तो इसी बीच अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बीजेपी प्रत्याशी और कांग्रेस पर तंज कसा है. कांग्रेस उम्मीदवार के आखिरी समय पर मैदान छोड़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर शादी से पहले दूल्हा भाग गया तो यह उनकी गलती नहीं है.