मदरसे के पास पार्किंग को लेकर बवाल, छात्रा का आरोप- '1000 रुपये मांगे, मना किया तो भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया'

Bhopal parking dispute violence: भोपाल के कल्पना नगर इलाके में मदरसे के पास पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक बवाल में बदल गया. कॉलेज छात्रा ने आरोप लगाया कि 1000 रुपये की मांग से इनकार करने पर भीड़ ने उस पर और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला किया. फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानिए पूरे मामले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Bhopal mob attack video
मदरसे के पास पार्किंग को लेकर बवाल
Google CTA

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुंडागर्दी और हिंसा की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के कल्पना नगर इलाके में महज गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक छात्रा और उसके दोस्तों पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.