मंदसौर में घर में बर्थडे पर डांस करना पड़ा भारी, पड़ोसियों ने लगाया 'मुजरा' का आरोप तो पुलिस ने भेजा जेल

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां महिला के जन्मदिन पर घर के अंदर डांस करना उसके पति और दोस्तों को भारी पड़ गया. पड़ोसियों ने ‘मुजरा’ का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली, जिसके बाद शांति भंग की आशंका में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को जेल भेज दिया. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

MP Viral Video
बर्थडे पार्टी में डांस करने पड़ा भारी(फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से पुलिसिया कार्रवाई का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां एक महिला को अपने ही घर के अंदर जन्मदिन पर डांस करना इतना भारी पड़ गया कि पुलिस ने उसके पति और दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना सामने आने के बाद मानिए बवाल मचा हुआ और लोग अपने अधिकार और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहें है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.