सिंधिया को 'भूरा' बोलने वाले कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें बताया गोरा-चिकना और कर दी अंग्रेजों से तुलना

ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया दिया भूरा, गोरा-चिकना. नाराज बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी की कर दी निर्वाचन आयोग से शिकायत.

ADVERTISEMENT

Lok Sabha Elections 2024, Jyotiraditya Scindia, Yadvendra Singh Yadav
Lok Sabha Elections 2024, Jyotiraditya Scindia, Yadvendra Singh Yadav
Google CTA

Yadvendra Singh Yadav: ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव ने एक सभा में भूरा कहकर संबोधित कर दिया था. जिसके बाद बीजेपी ने यादवेंद्र सिंह यादव की शिकायत निर्वाचन आयोग से कर दी. इस पर यादवेंद्र सिंह यादव ने एमपी तक से चर्चा में सफाई दी कि भूरा शब्द कोई गाली नहीं है. गांव-देहात में भूरा उस व्यक्ति को बोला जाता है जो दिखने में गोरा-चिकना और सुंदर होता है. सिंधिया जी सुंदर दिखते हैं तो उनको भूरा बोल दिया.