नेता प्रतिपक्ष को लेकर PCC ने कर दिया ये बड़ा फैसला, जानें अब क्या करेगा कांग्रेस आलाकमान

नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए पीसीसी कार्यालय में ये मीटिंग बुलाई गई थी लेकिन किसे नेता प्रतिपक्ष चुना जाए, उसे लेकर भी कांग्रेस पार्टी के अंदर मतभेद सामने आ गए.

ADVERTISEMENT

MP Congress, PCC Chief, Leader of Opposition,
MP Congress, PCC Chief, Leader of Opposition,
Google CTA

MP Congress: मध्यप्रदेश विधानसभा का अगला नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भोपाल में बुलाई गई कांग्रेस विधायकों की बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई. कांग्रेस के 66 विधायकों की मौजूदगी में इस बात पर एक राय नहीं बन सकी कि किसे नेता प्रतिपक्ष चुनना चाहिए. इसलिए रणदीप सुरजेवाला और जितेंद्र सिंह ने सभी विधायकों की सहमति से एक प्रस्ताव पास किया, जिसके अनुसार अब नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कांग्रेस आलाकमान करेगा. यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मिलकर यह फैसला करेंगे कि मध्यप्रदेश का अगला नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा.