MP Viral Video: इंदौर की 'कूलर वाली बारात' वायरल, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा अंदाज
MP Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से वायरल हुआ एक अनोखा वीडियो, जिसमें शादी की बारात में घोड़ी और ढोल के साथ-साथ कूलर और त्रिपाल चलते दिखे. बढ़ती गर्मी से बचने के लिए परिवार ने उठाया अनोखा कदम, वीडियो हो रहा वायरल.
ADVERTISEMENT

इंदौर में निकली कूलर वाली बारात
MP Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अनोखी और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान एक परिवार ने अपनी शादी की बारात को कुछ इस अंदाज में निकाला कि हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, इंदौर के खजराना इलाके में सोमवार को पटेल परिवार की शादी का कार्यक्रम था. जैसे ही बारात निकली, लोग उस नजारे को देखकर दंग रह गए. दूल्हा घोड़ी पर सवार था, बाराती नाच रहे थे, ढोल बज रहे थे – लेकिन इनके साथ-साथ चल रहे थे बड़े-बड़े त्रिपाल (शामियाने) और कूलर, जो बारातियों को तेज धूप से राहत दे रहे थे.