MP Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही छूटा पसीना, नर्मदापुरम 39 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया गर्मी का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. नर्मदापुरम में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया.IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है. जानिए भोपाल, खजुराहो, धार और सागर सहित मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट और गर्मी को लेकर जारी अलर्ट.

MP Weather Update
MP Weather Update
social share
google news

मध्य प्रदेश में मार्च का पहला हफ्ता बीतते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. सूरज की तपिश अब अप्रैल और मई जैसी महसूस होने लगी है. प्रदेश के कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है, वहीं नर्मदापुरम में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 39 डिग्री के स्तर को छू लिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने अभी ही गर्मी का अलर्ट जारी कर लोगों को अगाह कर दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम की पूरी कहानी.

नर्मदापुरम रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के शुरुआती दिनों में ही भोपाल से सटे नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. इसके अलावा छतरपुर के खजुराहो में 36.8 डिग्री, धार में 36.6 डिग्री, और दमोह, सागर व शिवपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. राजधानी भोपाल में भी पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

क्यों बढ़ रही है इतनी जल्दी गर्मी?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक टर्फ लाइन गुजर रही है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) भी सक्रिय है. हालांकि, इसका असर कम होने के कारण मध्य प्रदेश के ऊपर बादल नहीं बन पा रहे हैं. बादलों की कमी की वजह से सूरज की सीधी किरणें धरती पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान में अचानक उछाल आया है.

यह भी पढ़ें...

10 साल का ट्रेंड टूटा!

आमतौर पर पिछले 10 सालों के ट्रेंड को देखें तो मध्य प्रदेश में तेज गर्मी 15 मार्च के बाद शुरू होती है. लेकिन इस बार मार्च के पहले हफ्ते में ही ग्वालियर, चंबल, सागर और नर्मदापुरम संभागों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.

इस साल लंबी चलेगी गर्मी

बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस साल गर्मी के दिन थोड़े लंबे होंगे और तापमान कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है. आने वाले दिनों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए लोगों को अभी से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह खबर भी पढ़ें: UPSC 2025 में 331वीं रैंक लाकर अफसर बनने वाली सतना की बेटी भूमिका जैन कौन? जानें

    follow on google news