क्या है My Mandi App, जिसके को-फाउंडर हैं महा आर्यमन सिंधिया? फर्म का काम क्या है? जानें सब कुछ

My Mandi App: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने एक स्टार्टअप शुरू किया, जिसका नाम है मॉय मंडी एप, इसके जरिए जूनियर सिंधिया बड़ा काम कर रहे हैं, लेकिन उनके ही मैनेजर ने बड़ा झटका दिया है.

ADVERTISEMENT

क्या है My Mandi App?
क्या है My Mandi App?
Google CTA

Maha Aryaman Scindia: सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बीते हफ्ते निधन हो गया, जिसके चलते सिंधिया परिवार शोक में है और ग्वालियर शहर भी अपनी राजमाता को याद कर रहा है. मगर इस मुश्किल दौर में एक बड़ी खबर सामने आई, जब सिंधिया परिवार के इकलौते वारिस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया को उनके मैनेजर ने चूना लगा दिया. वह भी एक-दो नहीं पूरे 12 लाख रुपये का झटका दिया है. पुलिस ने इस मामले में मॉय मंडी एप में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.