महाशिवरात्रि से पहले महाकाल को लगेगा हल्दी और उबटन, रस्म के लिए भक्तों को मिला न्योता; जानें कब बंधेगा सेहरा
Mahashivratri in Mahakaleshwar Ujjain: देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के 9 दिन पहले एक अनूठी परंपरा का निर्वहन किया जाता है, जिसके तहत 9 दिनों तक भगवान महाकाल को अलग-अलग स्वरूप में दूल्हा बनाया जाता है. भगवान शंकर को रोजाना आकर्षक अलग-अलग श्रृंगार किए जाते हैं. उमा […]
ADVERTISEMENT

Mahashivratri 2023 Baba Mahakal turmeric and ubtan devotees get invitation for the ritual
Mahashivratri in Mahakaleshwar Ujjain: देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के 9 दिन पहले एक अनूठी परंपरा का निर्वहन किया जाता है, जिसके तहत 9 दिनों तक भगवान महाकाल को अलग-अलग स्वरूप में दूल्हा बनाया जाता है. भगवान शंकर को रोजाना आकर्षक अलग-अलग श्रृंगार किए जाते हैं. उमा और शिव के विवाह के पहले शिव विवाह महोत्सव में शिव रूपी दूल्हे का आशीर्वाद लेने देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. शिव नवरात्रि पर्व को बेहद महत्व दिया जाता है. सबसे खास बात है कि 9 दिन बाबा को हल्दी और उबटन लगाया जाता है और इस रस्म के लिए भक्तों को न्योता भी दिया जाता है. भक्त साल भर से शिव नवरात्रि का इंतजार करते हैं.