"मैं भगवान हूँ, दुनिया में मेरी लाइट काटने वाला पैदा नहीं हुआ " बोलने वाले वन विभाग के नशेड़ी एसडीओ का वीडियो वायरल

गुना में वन विभाग के एक नशेड़ी एसडीओ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. नशे में धुत होकर एसडीओ न सिर्फ बिजली कंपनी के कैंपस में पहुंच गया, बल्कि लाइट काटने की कार्रवाई पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी.

ADVERTISEMENT

गुना एसडीओ का वीडियो हुआ वायरल
गुना एसडीओ का वीडियो हुआ वायरल
google news

Guna News: शराब के नशे में धुत वन विभाग के एसडीओ सुरेश अहिरवार ने जमकर हंगामा किया. लाइट काटने से नाराज सुरेश अहिरवार ने बमोरी विद्युत विभाग के रहवासी इलाके में पहुंचकर अधिकारी पीयूष कुमार कुशवाह को जान से मारने की धमकी दे दी. इस दौरान जब एक कर्मचारी एसडीओ साहब की करतूत का वीडियो बनाने लगा तो उसके साथ भी मारपीट की गई. हंगामा करने से पहले एसडीओ साहब बाकायदा अपने बिना नंबर के वाहन में बैठकर हूटर बजाते हुए बिजली विभाग के कैम्पस पहुंचे थे.