IPS जोगिंदर कुमार की पूरी कुंडली...कौन हैं वह, जिनके फैसले से रुक गया शंकराचार्य का संगम स्नान, राजस्थान से है कनेक्शन!
Who is IPS Joginder Kumar: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को संगम नोज जाने से रोक दिया गया. पुलिस से विवाद के बाद उन्होंने स्नान नहीं किया और धरने पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार पर आरोप लगाते हुए माफी की मांग की है.
ADVERTISEMENT

ips joginder kumar
Who is IPS Joginder Kumar: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम नोज जाने से रोके जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना के बाद संत समाज और प्रशासन आमने-सामने आ गया है. शंकराचार्य अपने शिविर के बाहर धरने पर बैठे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से माफी की मांग पर अड़े हुए हैं.
