इंदौर के करोड़पति भिखारी मांगीलाल की गजब कहानी, 3 ऑटोरिक्शा, एक कार और 3 मकान के हैं मालिक

इंदौर के सराफा इलाके में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के दौरान सामने आया कि सालों से भीख मांगने वाला दिव्यांग मांगीलाल करोड़ों की संपत्ति का मालिक है.

ADVERTISEMENT

भीख मांगने वाला निकला करोड़पति
भीख मांगने वाला निकला करोड़पति
google news

भीख मांगने वाले किसी व्यक्ति की तस्वीर जब हमारे दिमाग में बनती है, तो सामने एक मजबूर, बेसहारा इंसान नजर आता है जिसके पास न पेट भरने का इंतजाम होता है न सिर छुपाने की जगह और न तन ढकने के लिए कपड़े, लेकिन इंदौर में सामने आया एक मामला इस पूरी सोच को झकझोर कर रख देता है.