MP Government Scheme: महिला किसानों की किस्मत बदलेगी 'मापवा' योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार की 'मापवा' (MAPWA) योजना के तहत महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. इस योजना के माध्यम से महिलाएं कम लागत में बेहतर खेती करना सीख रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हो रहा है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश की महिला किसानों के लिए खुशखबरी
मध्य प्रदेश की महिला किसानों के लिए खुशखबरी
google news

मध्य प्रदेश सरकार महिला किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए एक विशेष योजना चला रही है. इस योजना का नाम है 'मध्य प्रदेश कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना' (MAPWA - मापवा). इसका मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना है, ताकि वे कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकें.