अमित शाह को लेकर कांग्रेस विधायक ने ऐसा क्या कह दिया, जिसके कारण पूरे देश में हो रही चर्चा, मच गया है हंगामा
अमित शाह को लेकर कांग्रेस विधायक और मंडला सीट से लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम ने राजगढ़ में आकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद पूरे देश में उसकी चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

Amit Shah, Digvijay Singh, Omkar Singh Markam
Lok Sabha elections 2024: राजगढ़ लोकसभा सीट पर मुकाबला तो कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह और बीजेपी के मौजूदा सांसद रोडमल नागर के बीच है. लेकिन राजगढ़ सीट पर बयान बीजेपी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं के वायरल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले यहां अमित शाह आए थे और उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह का जनाजा यहां से ऐसे निकाला जाए, जैसे किसी आशिक का जनाजा निकाला जाता है. उनके इस बयान पर मंडला सीट से लोकसभा प्रत्याशी और कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम भड़क गए और अब उन्होंने भी ऐसा बयान दे दिया है कि वह भी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है.