SIR BLO: किसे बनाया जाता है BLO, कितनी होती है सैलरी, कौन करता है इनकी नियुक्ति? जानें सबकुछ
देश के 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया के दौरान 5.32 लाख BLO घर-घर सर्वे कर रहे हैं. बीएलओ कौन होते हैं, क्या काम करते हैं और कितना वेतन मिलता है- जानें पूरी डिटेल इस रिपोर्ट में.
ADVERTISEMENT

देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है. इसमें सबसे अहम भूमिका और चर्चा है BLO की. BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर. BLO घर-घर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने का काम करते हैं. BLO की चर्चा इसलिए भी क्योंकि देश के 12 राज्यों में 51 करोड़ से अधिक मतदाताओं के घर दस्तक दे रहे 5.32 लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ). इनपर काम के भारी दबाव के आरोप भी लग रहे हैं. SIR प्रोसेस के दौरान 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत हो चुकी है.