बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, विदेशी दौरे को लेकर कही ये बात

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे पर एक बार भी निशाना साथ है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐसी क्या मजबूरी है कि वे यहां मुश्किल से ही समय बिताते हैं. इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि प्रियंका वाड्रा कहां हैं?

ADVERTISEMENT

Amit Malviya targeted Rahul Gandhi
अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
google news

Bihar Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव संपन्न हाे चुका है. अब प्रदेश में सभी राजनीतिक दल 14 तारीखों को आने वाले नतीजों का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. सभी नेता अपने अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ ही स्टॉग रूम में बंद EVM को लेकर पल पल की अपडेट ले रहे हैं. लेकिन इस बीच चुनाव के नतीजों से ठीक पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी बिहार चुनाव की तैयारी के दौरान ज़्यादातर समय विदेश में रहे और अब नतीजों से ठीक पहले वे फिर से विदेश में हैं. इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका वाड्रा को लेकर भी सवाल उठाए हैं.