Axis My India Exit Poll: बिहार के 6 रीजन में से 4 पर महागठबंधन की बल्ले-बल्ले! देखें आंकडे़
Axis My India Exit Poll 2025 के एग्जिट पोल ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा रहे हैं. एग्जिट पोल के अनुसार बिहार के 6 रीजन में से 4 रीजन पर महागठबंधन (MGB) को बढ़त दिख रही है, जबकि एनडीए (NDA) सिर्फ दो क्षेत्रों में आगे है.
ADVERTISEMENT

Axis My India Exit Poll Bihar 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई. पहले चरण में 65.08% और दूसरे चरण में लगभग 69% मतदान के बाद चर्चाएं तेज हो गई है कि आखिर यह किसे फायदा पहुंचा रहा है. दूसरे फेज के मतदान के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दिखाया. इसी बीच axis MY INDIA का एग्जिट पोल सामने आया है जिसमें की गजब के आंकड़े देखने को मिला है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार के 6 रीजन में से 4 रीजन में महागठबंधन को बढ़त दिख रही और एनडीए को सिर्फ दो रीजन में बढ़त है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरा पोल.