साप्ताहिक सभा: PM मोदी ने किया है 370 सीट जीतने का दावा, यशवंत देशमुख को क्या लगता है?
Lok Sabha election 2024: यशवंत देशमुख कहते हैं ये सर्वे फरवरी 2024 के हिसाब से है. इसमें फिलहाल 370 और 400 पार होने वाली स्थिति नहीं दिखी है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha election 2024: देश में लोकसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है. पिछले दिनों संसद में बोलते हुए पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि देश की जनता उन्हें 2024 के आम चुनावों में 370 सीटों से कम नहीं देगी. हाल ही में इंडिया टुडे ग्रुप और सी-वोटर्स ने फरवरी 2024 के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) के आंकड़े जारी किए. MOTN में बीजेपी को 304 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं. वोट शेयर 40 फीसदी के आसपास. कांग्रेस को 71 सीटें दी गई हैं, वोट शेयर 19 फीसदी. वहीं अन्य दलों को 168 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि वोट शेयर 41 फीसदी.