आंध्रा में सियासी लड़ाई से पहले शर्मिला-जगन का फैमिली रीयूनियन, जानिए भाई-बहन के बीच की सियासत को?

शर्मिला रेड्डी ने अपने बेटे राजा रेड्डी और होने वाली बहू प्रिया की इंगेजमेंट सेरेमनी की. बेटे के इंगेजमेंट में शर्मिला रेड्डी ने पार्टी पॉलिटिक्स को साइड रखकर बड़े भाई जगन मोहन को भी बुलाया.

ADVERTISEMENT

Sharmila Reddy, Jagan Mohan Reddy
Sharmila Reddy, Jagan Mohan Reddy
google news

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के चुनावी सीजन के बीच शर्मिला रेड्डी के घर शहनाई बज रही है. शर्मिला रेड्डी ने अपने बेटे राजा रेड्डी और होने वाली बहू प्रिया की इंगेजमेंट सेरेमनी की. अगले महीने 17 फरवरी को धूमधाम से शादी होगी. बेटे के इंगेजमेंट में शर्मिला रेड्डी ने पार्टी पॉलिटिक्स को साइड रखकर बड़े भाई जगन मोहन को बुलाया. भांजे की जिंदगी के सबसे बड़े मौके पर मामा जगन मोहन रेड्डी मामी वाईएस भारती रेड्डी के साथ आर्शीवाद देने आए. जगन ने ऐसा फोटो शूट कराया ताकि फ्रेम में मां विजयम्मा, बहन शर्मिला, बहनोई अनिल जरूर दिखें.