MSP पर किसानों और सरकार के बीच नहीं बनी बात, 21 फरवरी से किसान करेंगे दिल्ली कूच: पंढेर

किसान नेता पंढेर ने कहा कि, ‘हम सरकार से अपील करते हैं कि या तो वो हमारे मुद्दों को हल करे या बैरिकेड हटा दे और हमें शांतिपूर्वक विरोध करने के लिए दिल्ली जाने की अनुमति दें.’

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Kisan Andolan: MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच पर निकले हुए है. किसानों के जत्थे को हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर रोका गया है. सरकार भी किसानों से उनकी मांगों को लेकर लगातार बैठकें कर रही है. अबतक तीन से ज्यादा बार किसानों की मीटिंग केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ हो चुकी है. ऐसी ही एक मीटिंग बीते दिन चंडीगढ़ में हुई. मीटिंग में केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद थे. वहीं किसानों की तरफ से उनके उनके प्रतिनिधि शामिल हुए. इस मीटिंग के बाद किसान नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया और इस बात की घोषणा की कि, किसान और सरकार के बीच हुई बातचीत विफल रही और किसान 21 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे. आइए आपको बताते हैं मीटिंग में किस बात पर हुई चर्चा और अब आगे किसानों की क्या है प्लानिंग.