'लेटेस्ट सर्वे में हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति है बेहद मजबूत', वोटरों को लुभाने में बीजेपी दिख रही नाकाम
Lok Poll Survey: सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस की 7 गारंटी, विशेष रूप से 2 लाख स्थायी नौकरियों, महिलाओं के लिए 2000 और बुजुर्गों के लिए 6000 रुपए के पेंशन के वादे, मतदाताओं को खूब पसंद आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Lok Poll Survey: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है. 5 अक्टूबर को होनी वाली वोटिंग से पहले प्रचार के लिए 3 दिन का समय बच हुआ है. बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक सभी पुरे जोरों-शोर से प्रचार में जुटी हुई है. राहुल गांधी हरियाणा विजय संकल्प यात्रा निकाले हुए हैं. उनके रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. फिलहाल पूरे देश की नजर हरियाणा पर है. क्या लोकसभा चुनाव में कमजोर हुई बीजेपी हरियाणा में अपनी सरकार बनाए रखने में कामयाब हो पाएगी या कांग्रेस हरियाणा फतह करने के अपने नारे में सफल हो पाएगी? इसी को समझने के लिए लोक पोल ने चुनाव पूर्व अपना विश्लेषण जारी किया है. आइए आपको बताते हैं क्या हैं सर्वे का अनुमान?