हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस या बीजेपी किसकी बन रही है सरकार? लोक पोल के ओपिनियन पोल से समझिए
Lok Poll Survey: लोक पोल के सर्वे के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों में कांग्रेस-INDIA अलायंस की सरकार बनने जा रही है. यह सर्वे बीजेपी के लिए झटका देने वाले है. वैसे ये सिर्फ चुनाव पूर्व सर्वे का अनुमान है असल नतीजे इससे अलग भी हो सकते है.
ADVERTISEMENT

Lok Poll Survey: 16 अगस्त को चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव का ऐलान कर दिया. दोनों राज्यों में विधानसभा की 90 सीटें है. जम्मू-कश्मीर में जहां तीन चरणों वहीं हरियाणा में एक चरण में वोटिंग होनी है. नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. इन सब के बीच अब पूरे देश की नजर इन दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इस पर है. क्या लोकसभा चुनाव में कमजोर हुई बीजेपी हरियाणा में अपनी सरकार बनाए रखने में कामयाब हो पाएगी या कांग्रेस हरियाणा फतह करने के अपने नारे में सफल हो पाएगी? वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 10 सालों बाद होने जा रहे चुनाव में बीजेपी या कांग्रेस-INDIA किसका होगा पलड़ा भारी?