Indian Judicial Code: देश में आज से लागू हुए 3 नए कानून, जानिए क्या है बदलाव और विपक्ष को इसे लेकर क्यों है आपत्ति?
New Indian Judicial Code: अब FIR के 90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करनी जरूरी होगी. चार्जशीट दाखिल होने के 60 दिनों के भीतर कोर्ट को आरोप तय करने होंगे.
ADVERTISEMENT

New Indian Judicial Code: देश में आज से तीन नए कानून लागू हो गए है. ये कानून भारतीय न्याय संहिता(BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS) और भारतीय साक्ष्य एक्ट(BSA) है जिन्होंने भारतीय दंड संहिता(IPC) 1860, आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लिया है. ये तीनों कानून दंडात्मक अपराधों को परिभाषित करने, जांच और सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रियाओं को निर्धारित करने से लेकर अदालत में मुकदमे की प्रक्रिया को नियंत्रित करेंगे. आइए आपको बताते हैं पुराने कानून से नए कानून में क्या है बदलाव.