राजस्थान: 2023 के चुनाव में CM अशोक गहलोत क्यों कर रहे मिशन 2030 की बात?

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की काट मिशन 2030 राजस्थान में पहले बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकाली. अब सीएम अशोक गहलोत ‘मिशन 2023’ की यात्रा पर…

ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत, मिशन 2030
अशोक गहलोत, मिशन 2030
Google CTA

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की काट मिशन 2030

राजस्थान में पहले बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकाली. अब सीएम अशोक गहलोत ‘मिशन 2023’ की यात्रा पर हैं. वह 9 दिनों की इस यात्रा में करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. सवाल यह है कि 2023 के चुनावों में गहलोत 2030 के मिशन की बात क्यों कर रहे हैं? चुनाव जीतने के लिए इसे भी क्यों गहलोत का मास्टरस्ट्रोक समझा जा रहा, आइए जानते हैं.

कहीं मोदी स्टाइल को कॉपी तो नहीं कर रहे गहलोत?

– अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव जीतने के लिए चिरंजीवी जैसी नई योजनाओं के साथ खास रणनीतियों के साथ भी सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका कैंपेन सुर्खियां बंटोर रहा है. वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए इंफ्लूएंसर्स का भी सहारा ले रहे हैं.

– पीएम मोदी लगातार 2047 के भारत की बात करते नजर आ रहे हैं. इसे एक खास पोल स्ट्रैटिजी माना जा रहा है, जिससे वोटर्स को यह संदेश देने की कोशिश हो रही है कि चुनाव में जीत मिल रही है, इसलिए आगे की बात हो रही है.

– ऐसा माना जा रहा है कि अशोक गहलोत ने भी राजस्थान में खुद को अकेला विकल्प पेश करने की कोशिश की है.

– इस यात्रा के जरिए गहलोत राजस्थान को मॉडल राज्य बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगेंगे. विजन डॉक्युमेंट 2030 पेश करने से पहले इसे इनपुट जुटाने का एक बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है. इसके आधार पर गहलोत विधानसभा चुनाव की रणनीति भी साधेंगे.

– इस यात्रा के तहत 38 विधानसभा क्षेत्रों पर गहलोत का फोकस होगा. चार जगहों पर महिला सम्मलेन और 8 जगह पर सीएम गहलोत युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. इस यात्रा में कांग्रेस के लिए कमजोर सोटों पर भी रणनीति बनाई गई है.