दिल्ली पहुंचे कमलनाथ के BJP संग जाने की चर्चा, मनाने की कोशिश नहीं करेगी कांग्रेस? समझिए क्यों
Kamal Nath news: क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में जा रहे हैं?
ADVERTISEMENT

Kamal Nath news: क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में जा रहे हैं? मध्य प्रदेश के साथ देश की सियासत में भी ये चर्चा बहुत तेज है. इस बीच कमलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं और जब पत्रकारों ने उनसे इससे जुड़े सवाल किए तो मुस्कुराते हुए कह रहे हैं कि जो होगा सबसे पहले मीडियो को बताएंगे. वैसे एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और दिग्गत नेता दिग्विजय सिंह इस दावे पर अब भी डंटे हुए हैं कि गांधी परिवार के करीबी, यहां तक इंदिरा के तीसरे बेटे कहे जाने वाले कमलनाथ ऐसा नहीं करेंगे. पर कांग्रेस सूत्रों को ऐसा नहीं लगता. उधर नकुलनाथ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस से जुड़ी जानकारी हटा दी है, जिसने चर्चाओं को और बल दिया है.