असम CM हिमंत का दावा- BJP को मिलीं 400 सीट तो ज्ञानवापी की जगह बनेगा मंदिर, POK भी लेंगे वापस

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने के बाद भाजपा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बन रहते हैं. लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने फिर एक ऐसा बयान दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने के बाद भाजपा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराएगी. इसके अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाएगी.