कौन हैं डीएम हर्षिता माथुर जिन्हें राहुल गांधी ने रायबरेली में सौंपा अपना नामांकन, जानिए इनकी कहानी

एमपी के भोपाल की रहने वाली हर्षिता माथुर ने 2013 में यूपीएससी क्वालिफाई किया था. आईएएस एकेडमी मसूरी में ट्रेनिंग के बाद नवंबर 2015 से यूपी कैडर में पोस्टिंग शुरू हुई. पहली पोस्टिंग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुरादाबाद हुई

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi: 2019 की तरह राहुल गांधी 2024 में भी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. एक सीट केरल की वायनाड और दूसरी सीट यूपी की रायबरेली से. दोनों सीटों में कॉमन ये है कि राहुल गांधी का सामना हुआ मैडम सर से. वायनाड में राहुल गांधी नामांकन भरने के लिए खड़े हुए महिला आईएएस अफसर और डीएम रेणु राज के सामने. रायबरेली में भी राहुल गांधी ने नामांकन भरा महिला आईएएस और डीएम हर्षिता माथुर के सामने.