प्लेकार्ड लेकर कांग्रेस का विरोध करने निकले थे ये स्टूडेंट्स, मतलब पूछने पर देने लगे अजब जवाब

युवाओं ने सैम पित्रोदा के बयान का विरोध करते हुए नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया. दिलचस्प बात ये ही की प्रदर्शन करने आए छात्रों से जब बात की तो उनमें से ज्यादातर को न मुद्दा पता था और न ही कोई वजह. ये छात्र कांग्रेस मुख्यालय की ओर प्रदर्शन करने निकले थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Students Protest Against Congress: देश में चुनावी माहौल है. ऐसे में पक्ष-विपक्ष लगातार एक दूसरे पर वार पलटवार करता नजर आ रहा है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बड़ा हमला बोला है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सबकी सम्पत्ति को सब में बराबर बांटने की तैयारी की है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस की यह सोच आपकी सम्पत्ति, सोना, चांदी, जमीन को हड़पने की साजिश है. वहीं, कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी, तो हर एक की सम्पत्ति का सर्वे किया जाएगा.