क्या होता है राष्ट्रीय शोक? किनके लिए होता है घोषित और कितने दिन की होती है इसमें छुट्टी...

राष्ट्रीय शोक के दौरान अनिवार्य छुट्टी का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है. हालांकि, अगर कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए निधन हो जाए, तो विशेष छुट्टी दी जा सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

National mourning: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में उन्होंने गुरुवार रात अंतिम सांस ली. यूपी सरकार ने भी उनके सम्मान में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. आइए जानते हैं, राष्ट्रीय और राजकीय शोक से जुड़े प्रोटोकॉल और परंपराएं.