केरल से बीजेपी के अकेले सांसद सुरेश गोपी ने कल ली शपथ अब छोड़ना चाहते है मंत्री पद, जानिए क्यों

Suresh Gopi: केरल के बीजेपी सांसद सुरेश गोपी अपना मंत्री पद छोड़ सकते हैं. दिल्ली के एक क्षेत्रिय चैनल से बात करते हुए सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद की मांग नहीं की थी और उम्मीद है मुझे जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Suresh Gopi: नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की लगातार तीसरी बार शपथ ले ली है. उनके समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली. उन 72 मंत्रियों में से एक हैं केरल के बीजेपी सांसद सुरेश गोपी. वह केरल से बीजेपी के लिए पहले सांसद हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि शपथ लेने वाले सुरेश गोपी अपना मंत्री पद छोड़ सकते हैं. दिल्ली के एक क्षेत्रिय चैनल से बात करते हुए सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद की मांग नहीं की थी और उम्मीद है मुझे जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा.