पतंजलि का संकट बढ़ा, सुप्रीम कोर्ट ने कड़वीं बातें सुना बाबा रामदेव और बालकृष्ण को किया तलब

पतंजलि कंपनी के ऐलोपैथी यानी अंग्रेजी दवाओं के माध्यम से इलाज के खिलाफ विज्ञापनों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(IMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Patanjali Case: पतंजलि आयुर्वेद से जुड़े विज्ञापन के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला की पीठ ने सुनवाई की. पीठ ने पतंजलि को बड़ा झटका देते हुए उसके विज्ञापन प्रकाशित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही कोर्ट पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण दोनों को कोर्ट में हाजिर होने को भी कहा है. कोर्ट ने रामदेव से पूछा है कि आखिर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए?